अल्मोड़ा: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ, विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता चल रही है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इसी क्रम में गुरुवार को हवालबाग खेल मैदान में प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग की वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी में सल्ट, वॉलीबॉल में भिकियासैंण और खो-खो प्रतियोगिता में भैंसियाछाना की टीम ने बाजी मारी। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।