अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। डीएम विनीत तोमर ने बख स्थित किशोरी गृह, शिशु गृह, नारी निकेतन और बाल सम्प्रेक्षण गृह पांडेखोला का स्थलीय निरीक्षण कर किया।
दिए यह निर्देश
इस दौरान निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि यहां पर निवासरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व वैक्सीनेशन मेडिकल समय-समय पर कराया जाए। जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र व स्थाई निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाये जाने है उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत बनाने समेत बच्चों को दिये जाने वाले दैनिक आहार के बारे में संस्था की अधीक्षका से जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देश दिये कि 16 एवं 17 वर्ष की बालिकाओं की उनकी रुचि के अनुसार उनके लिए व्यवसायिक क्षेत्र तलाशे जाएं, जिससे वह 18 वर्ष की होने पर उस क्षेत्र में अपनी आजीविका चला सकें।
यह लोग रहें मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अधीक्षिका शिशु सदन माया पांडे, मंजू उपाध्याय, प्रेमा आर्या, मीता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।