अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या मामले में पूरे देश में लोगों में आक्रोश है।
की यह मांग
अल्मोड़ा जिले में भी चिकित्सकों ने आक्रोश जताया है। जिस पर आज शनिवार को नाराज चिकित्सकों ने बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) का बहिष्कार कर जमकर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज बेस और जिला महिला अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि जल्द दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
रहें मौजूद
जिला चिकित्सालय में पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, डॉ. मनीष पंत, डॉ. अमित सुकोटी, डॉ. कुसुम लता, डॉ. अखिलेश, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. जीवन मपवाल, बेस चिकित्सालय में डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. रिया, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. विकास, डॉ. हिमांशु भट्ट, डॉ. वैष्णवी शर्मा, डॉ. रीतिका पाल, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. राहुल, डॉ. यामिनी, डॉ. श्रेया, डॉ. अंशिका समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।