अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर क्षेत्र में आवारा जानवारों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन आवारा पशुओं के हमले से बुजुर्ग घायल हो रहे हैं तो कहीं महिलाएं। इस बार एक आवारा गाय ने दुगालखोला में एक बुजुर्ग महिला को सींगों से पटक कर घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला हो अस्पताल ले जाया गया
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर शाम नगर के दुगालखोला वार्ड के सड़क पर आवारा घूम रही गाय ने अचानक हमला कर एक बुजुर्ग महिला को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। बुजुर्ग घायल महिला को आसपास के लोगों ने संभाला और आनन फानन में अस्पताल लेकर गये। जहां महिला के हाथ पैर और सर में गंभीर चोटे बताई जा रही है।
हमले करने वाले पशुओं को पकड़कर गौ-शाला में भेजने की उठाई मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा गाय पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुकी है। मांग उठाई की ऐसे हमले करने वाले पशुओं को पकड़कर गौ-शाला में भेजना चाहिए। राहगीरों पर हमला करने के अलावा ये पशु वाहन चालकों के लिए सिर दर्द बने हुए है।