April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव, आज सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान

अल्मोड़ा में आज जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव है। जिसमें चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। जिसके लिए मतदान शुरू हो चुका है। जिसमें आज सांय 3:30 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

मतदान के लिए बनाए दो बूथ-

जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसके लिए कलक्ट्रेट स्थित बार एसोसिएशन कक्ष में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। जिसमें कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।