अल्मोड़ा: भिकियासैण बार संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 21 दिसंबर को होगा मतदान, उसी दिन दोपहर दो बजे से होंगे मतगणना व परिणाम

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में बार संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शनिवार को तहसील परिसर स्थित बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन कोहली को निर्वाचन अधिकारी और रीना बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
​बैठक में तय किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कुल 11 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके तहत 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 19 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।

​21 दिसंबर को चुनाव

निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
​