अल्मोड़ा: रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 205 अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मंगलवार को मॉडल कैरियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

जिसमे 205 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी का साक्षात्कार हुआ और योग्यताधारी 66 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में एलआईसी अल्मोड़ा, पुखराज हेल्थ केयर, एचडीएफसी लाइफ अल्मोड़ा, एनटीटीएफ टाइटन ग्रुप, एमआरएफ रुद्रपुर समेत छह कंपनियों ने हिस्सा लिया।

किया सहयोग

वहीं मनोज सिंह बिष्ट, गीता बाल्मीकि, बबीता बिष्ट, मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे, पंकज कुमार आदि लोगों ने सहयोग किया।