उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ों, से लेकर मैदानों तक का वैदर अपडेट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। आगामी 24 मार्च की रात को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।