आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 22 मार्च 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिए अच्छा है और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ भी हो सकता है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शाम से रात तक का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा और आपको धन लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आपका भाग्‍य साथ देगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन तरक्की और सफलता से भरा रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने काम की प्रशंसा सुनकर खुश होंगे और रात के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन-लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके घर या ऑफिस में विवाद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपको रुका धन मिल सकता है और आपके लिए तरक्की के योग हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा और भाग्य साथ देगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन भाग्यशाली रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और आप हर क्षेत्र में अपना नाम कमाएंगे। आपके सभी काम बनेंगे और पुराने झगड़े और विवाद खत्म होंगे। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और आपको किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। दिन तरक्की से भरा रहेगा और आपको करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आपको संतान पक्ष के लोगों से फिर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन असमंजस से भरा होगा। आपको समझ नहीं आएगा कि क्या करना सही होगा और क्या गलत। इस वजह से काम लटके रहेंगे और उलझन महसूस होगी। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके ज्ञान, विज्ञान, कला और लेखन में आपकी दक्षता रंग लाएगी। राजनीति में किस्मत साथ देगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जोखिम भरे काम से बचने की सलाह है। कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें और आप हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। शाम के समय तरक्की के योग बनेंगे और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा और आपको कई तरह के विवाद और झंझट का सामना करना पड़ सकता है। शाम तक समय निकालकर इन विवादों को सुलझा लें, तो काम बन जाएंगे। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। अपनी कार्यकुशलता से मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में बीतेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। मेहनत से किया गया हर प्रयास सफल होगा। लाभ होगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रात में माता को अचानक कोई परेशानी हो सकती है, जिससे आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। भाग्य में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ होगा। आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में दिनभर भागदौड़ कर सकते हैं। परिस्थितियां सुधरेंगी और सभी काम पूरे होंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। दिन व्यस्त रहेगा। एक साथ कई काम आपके हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। विरोधी आपको फालतू काम में उलझ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको ऐसे में सूझबूझ से काम लेने की सलाह है, अपने काम पर फोकस करें।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। धन में वृद्धि के योग हैं। आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।