May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में किसानों को किया गया सम्मानित

 2,417 total views,  2 views today

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हवालबाग विकासखंड के न्याय पंचायत खत्याड़ी में बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों को लोहे के हल वितरित किए गये।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी-

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को उन्नत खेती की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

यह लोग रहें मौजूद-

इस अवसर‌ पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, राजेंद्र मेहता, मोहन चौहान, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, गोपाल सिंह, रेखा आर्या, मदन बिष्ट, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।