अल्मोड़ा: पिता ने पुत्र पर चाकू से किया हमला, घायल


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आपसी विवाद के चलते पिता ने पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया।

पिता ने पुत्र पर चाकू से किया वार-

जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगे ग्राम सभा अथरबनी में बीते मंगलवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर पिता पुत्र में विवाद हो गया। जिस पर पिता ने पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें पुत्र घायल हो गया। वही परिजनों की मदद से घायल को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पिता के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।