अल्मोड़ा: भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने किए जागेश्वर धाम के दर्शन


अल्मोड़ा जिले का जागेश्वर धाम विश्व विख़्यात है। यहां देश विदेश से लोग दर्शन के लिए आते हैं। वही भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रख्यात गीतकार व विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी इस बीच अल्मोड़ा प्रवास पर आए। जहां प्रसून जोशी ने शनिवार को जागेश्वर धाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

मंदिर समिति के प्रबंधक ने किया स्वागत-

इस दौरान उनके मंदिर दर्शन में आने पर  मंदिर समिति और  प्रबंधक भगवान भट्ट ने प्रसून जोशी का स्वागत किया। प्रसून जोशी अपनी बेटी के साथ मंदिर दर्शन को आए थे।

दन्या से है ताल्लुक-

प्रसून जोशी मूल रूप से जागेश्वर के निकट दन्या से ताल्लुक रखते हैं। उनका अल्मोड़ा स्यूनेराकोट मोहल्ले में भी घर है। इस दौरान प्रसून जोशी ने जागेश्वर के साथ ही मल्ला महल कलेक्ट्रेट का भी भ्रमण किया। इस दौरान प्रसून जोशी ने पर्यटन की दृष्टि से चल रही तैयारी की भी  जानकारी ली।