अल्मोड़ा: फायर सर्विस टीम का अभियान,अग्नि सुरक्षा के संबंध में स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में  दिनांक 01.03.2024 को सीएफओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा फायर स्टेशन टीम द्वारा आनंद वाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर में अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
            
किया जागरूक

अल्मोड़ा फायर स्टेशन के लीडिंंग फायरमैन  किशन सिंह, फायर सर्विस चालक योगेश शर्मा व नवनियुक्त महिला फायर कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से आग के संबंध में जागरूक किया गया तथा प्राथमिकता अग्निशमन उपकरण के संचालन की जानकारी दी गई।