अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। वन बीट अधिकारी और वन आरक्षियों ने बीते कल बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।
कहीं यह बात
जिसमें उन्होंने डीएफओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति और ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को 2800 ग्रेड देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने रेगुलर पुलिस की तरह अतिरिक्त वेतन देने सहित अन्य मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
दी चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर कमला पांडे, दीपा मिश्रा, कंचन कुमार, खजान मेहता, पूनम पंत, किरन तिवारी, दिनेश भट्ट, दिनेश रावत, बबीता नेगी, कुबेर चंद्र, गोपाल सिंह, विमला देवी आदि शामिल रहे।