अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 18.04.2026 को फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि पनियाली के समीप सड़क के ऊपर जंगल क्षेत्र में आग लग गई है।
आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और स्थिति का जायजा लेकर ससमय रेस्क्यू कार्य शुरू किया। फायर सर्विस टीम द्वारा होज रील के माध्यम से पंपिंग कर आग पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। टीम के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आसपास के वन क्षेत्र एवं संभावित संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
फायर सर्विस टीम रहीं शामिल
• LFM – संदीप सिंह
• FS DVR – राजकुमार
• FM – दिनेश, देवेंद्र
• FW – लीला, निरु
अल्मोड़ा: यहां के जंगलों में धधकी आग, फायर सर्विस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा