7 भाषाओं की जानकार‌ व इकोनॉमिक्स की एक्सपर्ट:साध्वी सतीश सैल बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’, अब ‘मिस वर्ल्ड’ पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में 61वें फेमिना मिस इंडिया का भव्य फिनाले आयोजित किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सैल ने यह खिताब जीता है। उन्होंने देशभर से आईं 30 सुंदरियों को पछाड़कर यह गौरव हासिल किया। पिछले साल की विजेता ने परंपरा के अनुसार साध्वी को ताज पहनाया। इस जीत के साथ ही साध्वी का रास्ता अब अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए साफ हो गया है। वह मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साध्वी ने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है। साध्वी को 7 भाषाओं का गहरा ज्ञान है। वह इन सात भाषाओं को न केवल धाराप्रवाह बोल सकती हैं, बल्कि लिख भी सकती हैं। अब सभी की निगाहें मिस वर्ल्ड 2027 पर टिकी हैं, जहां साध्वी भारत का परचम लहराएंगी।

प्रतियोगिता के परिणाम

• ​विजेता: साध्वी सतीश सैल (गोवा)
• ​फर्स्ट रनर-अप: राजनंदिनी पवार (महाराष्ट्र)
• ​सेकंड रनर-अप: श्री अद्वैता (केंद्र शासित प्रदेश)
टॉप 8 फाइनलिस्ट्स
• ​साध्वी सैल
• ​राजनंदिनी पंवार
• ​श्री अद्वैता
• ​याशिका शर्मा
• ​श्रेया ठाकुर
• ​धनुश्री चौहान
• ​परी कूपर
• ​तरु शीरा