अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में धूमधाम से मनाई गई‌ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्वच्छता का दिया खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 02/10/2024 को एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्ष व उल्लास से मनाई गई।

परिसर में की सफाई

इस मौके पर 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर (ले.)डॉ ममता पंत के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा गांधी पार्क में सफाई एवम माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कैड्ट्स द्वारा परिसर में भी सफाई की गई। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट द्वारा झंडारोहण किया गया।

स्वच्छता अभियान की खुद के घर, पड़ोस से करें शुरूआत

निदेशक प्रो.प्रवीण सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट , अधिष्ठाता छात्र कल्याण  प्रो. शेखर चंद्र जोशी व अन्य शिक्षकों द्वारा कैडेट्स द्वारा बनाए गए स्वच्छता पोस्टर व स्लोगन पोस्टर का  निरीक्षण किया गया  व कैडेट्स  की सराहना की गई। निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह द्वारा बच्चों को वर्तमान समय में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी दी। इसके साथ ही एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर (ले.) डॉ ममता पंत द्वारा भी बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया गया और कहा कि हम किसी भी कार्य की शुरुआत खुद से, खुद के परिवेश से ही कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले अपने घर गली,सड़क को साफ रखना होगा और यह प्रण लेना होगा कि ना तो मैं गंदगी करूंगी ना किसी को करने दूंगी और अपने स्तर से हर  संभव कोशिश करूंगी। जिससे कि मेरा देश स्वच्छ व सुंदर बन सके।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर रिया जोशी, अंडर ऑफिसर नेहा पाण्डे,  अंडर ऑफिसर धना, लॉन्स कॉरपोरल सोनी राणा, लॉन्स कॉरपोरेट  तनुजा पाठक व 70 कैडेट्स उपस्थित रहे।