अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड लमगड़ा निवासी बमनस्वाल एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
परिवार का रो रोकर बुरा हाल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान 20 वर्षीय नेहा जोशी पुत्री गोकुल चंद्र जोशी के रूप में हुई है। बताया कि शुक्रवार सुबह वह परिजनों के साथ घर में थी। युवती की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। जिसके काफी देर बाद तक युवती बाहर नहीं आई। जिस पर छोटा भाई कमरे में पहुंचा। जहां युवती छत में लकड़ी की बल्ली में फांसी के फंदे में झुलती मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।