अल्मोड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व, गौवंश की पूजा की, चितई और जागेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस मौके पर गाय की भी पूजा की गई।

गाय की पूजा की

इसके मौके पर पशुपालकों ने विधि विधान से गोवंश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। महालक्ष्मी पूजा के बाद आज बुधवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण इलाकों मे लोगों ने परंपरा के अनुसार गाय को नहलाने के बाद उसे टीका लगाया औथ फूलों की माला पहनाई और आरती उतारी। साथ ही विशेष प्रकार का पकवान परोसा गया।

मंदिरों में उमड़ी भीड़

इसके अलावा गोवर्धन पूजा के मौके पर चितई मंदिर और विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में लोग दर्शन को पहुंचे। यहां पर लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। आज गोवर्धन पर्व पर देर शाम तक लोगों की मंदिरों में भीड़ लगी रही। जिसमें न्याय देवता गोलू देवता चितई मंदिर और विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। देश के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां पूजा अर्चना करने आये।