अल्मोड़ा: “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान जारी, 3867 लाभार्थी हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनसेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

इसी क्रम में विकास खंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत सगनेटी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कुल 1471 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं विकास खंड सल्ट की न्याय पंचायत डुंगरा में आयोजित जनसेवा शिविर के अंतर्गत 2396 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचे।

बड़ी संख्या में पंहुचे ग्रामीण

“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में भी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।