अल्मोड़ा: यहां विधायक ने ग्राम सचिवालय व पंचायत भवन भरसोली का किया उद्घघाटन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकास खण्ड के दूरस्थ ग्राम सभा भरसोली ( देघाट ) में राज्य सेक्टर योजना के  अन्तर्गत निर्मित ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन व स्वजल परियोजना अल्मोड़ा द्वारा निर्मित हाईटेक शौचालय व विधायक निधि से भरसोली सदे महरगांव मोटर मार्ग व सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर देघाट लॉकिंग टाइल द्वारा फील्ड निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक मा०महेश जीना द्वारा उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी,ए डी ओ पंचायत नवीन जोशी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश उप्रेती,ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद तसलीम  ,महेन्द्र सिंह बंगारी,भुवन गिरी, गणेश शर्मा,गोपाल मेहरा,राधा देवी,लीला देवी,दीपा देवी आदि मौजूद रहें।

जताया आभार

इस कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र गोयल द्वारा किया गया।  ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी द्वारा विधायक का व विभागीय अधिकारियों का स्वागत एवं  आभार भी व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी सहयोग की मांग की।