अल्मोड़ा: लमगड़ा के छडौजा गांव में खुला “हिलांस आउटलेट”, समूह की ओर से मिलेंगे यह हस्तशिल्प व हस्तनिर्मित उत्पाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देश व जिला ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक के मार्गदर्शन में सोमवार दिनांक – 01 दिसंबर को ब्लाक लमगड़ा के छडौजा गांव में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, अल्मोड़ा के सहयोग से “हिलांस आउटलेट” का शुभारंभ किया गया।

यह रहीं मुख्य अतिथि

इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उघमिता विकास कौशल एवं नवाचार उपाध्यक्ष व दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट ने किया। समूह कि महिलाओं द्वारा उघमिता मंत्री को शाॅल ओढाकर व जागेश्वर धाम प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस आउटलेट का संचालन गौरा देवी स्वायत्त सहकारिता के प्रकृतिमाई स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। इसमें समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों – हबर्ल चाय, आंवला कैंडी, जूस, अचार, पहाड़ी दालें, मसाले, हबर्ल चाकलेट व हस्तशिल्प व हस्तनिर्मित उत्पादों को विक्रय किया जायेगा।

इन प्रयासों को पलायन रोकने में एक सार्थक कदम बताया

इस मौके पर मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट द्वारा महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि समूह कि महिलाओं को इसी प्रकार नवाचार करते हुए उघमिता कि ओर बढ़ते रहना होगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा व आजिविका में वृद्धि होगी। उनके द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा ग्रामीण स्तर पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के प्रयासों को पलायन रोकने में एक सार्थक कदम कहा गया। सहायक खंड विकास अधिकारी द्वारा भी महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने के लिए सराहा गया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में विकासखंड लमगड़ा से सहायक खंड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों से अतिथिगण, ग्रामोत्थान ब्लाक टीम, एन०आर०एल०एम० टीम, ग्रामोत्थान परियोजना जिला कार्यालय से सहायक प्रबंधक (सेल्स व मूल्यांकन अनुश्रवण), समूह की महिलाओं एवं सहकारिता कार्मिक उपस्थित रहे।