अल्मोड़ा: भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का आगाज, पारंपरिक परिधानों में सजी सांस्कृतिक झांकियां और मां नंदा के जयकारे

जीजीआईसी अल्मोड़ा रहा प्रथम

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का आज मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ औपचारिक शुभारंभ हो गया।

निकली भव्य शोभायात्रा

जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू होकर पल्टन बाजार और नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई यह शोभायात्रा नंदा देवी मंदिर परिसर पहुँची। इस दौरान पूरा अल्मोड़ा नगर माँ नंदा के जयकारों से गुंजायमान रहा और भक्तिमय माहौल में डूब गया।
​शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में हिस्सा लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक पेश की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘नंदा राजजात’ की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

कराया जलपान

इस मौके पर ऐतिहासिक माँ नंदा देवी मेले 2025 के सांस्कृतिक शोभायात्रा का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा, धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नगर के मुख्य बाजार में सूक्ष्म जलपान कराकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। नगर के में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम

मंदिर परिसर पहुँचने पर शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई।
• ​प्रथम स्थान: जीजीआईसी अल्मोड़ा
• ​द्वितीय स्थान: ग्रीन फील्ड
• ​तृतीय स्थान: जीआईसी अल्मोड़ा

रहें मौजूद

​प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, सचिव मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा समेत कई जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।