उत्तराखंड: UKPSC प्रवक्ता परीक्षा (इतिहास) की प्रोविज़नल आंसर-की जारी, कराएं ऑनलाइन आपत्ति दर्ज

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) परीक्षा-2025 के विषय ‘इतिहास’ के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) की चारों सीरीज़ (A, B, C & D) की औपबंधिक उत्तरकुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित कर दी है।

देखें अपडेट

जो उम्मीदवार 31 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे किसी भी प्रश्न या उत्तर विकल्प पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसमें 17 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 (रात 11:59:59 बजे तक)। प्रति प्रश्न आपत्ति (साक्ष्य सहित) 50.00 रुपये शुल्क देना होगा।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर उपलब्ध ‘Online Answer Key Objection’ लिंक का उपयोग कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।