अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक- 20.12.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह द्वारा आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत रानीखेत क्षेत्र के नंदा देवी होम स्टे, आनंद सिंह बसेड़ा, द फिलंकर, होटल स्टोन वुड, व अधिकारी होम स्टे बाबरखोला द्वारसो का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।