अल्मोड़ा: कनिष्का ने राज्य से अंर्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ताइक्वांडो में देश ही नहीं विदेश में भी क्षेत्र का नाम किया रोशन

अल्मोड़ा से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ताइक़्वांडो में अल्मोड़ा जिले की कनिष्का ने देश ही नहीं विदेश में भी क्षेत्र का नाम रोशन किया। कनिष्का ने राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय और अर्तराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल जीते।

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित-

कनिष्का की इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार की ओर से इस बार उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिसमें उनकी इस उपलब्धि पर नगर के विभिन्न राजनितिक, सामाजिक व खेल जगत से जुड़े हुए लोगों ने उन्हें बधाई दी है। कनिष्का ने बताया कि वह क्षेत्र में बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म रक्षा करने में समक्ष बनाना चाहती है।

छोटी उम्र में ही ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना किया शुरू-

कनिष्का ने बताया कि उन्हें बचपन से ही ताइक्वांडो में काफी रूची थी। कक्षा चार में पहुंचते ही उन्होंने कोच कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 14 बार हिस्सा लिया। जिसमें शानदार प्रदर्शन पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा दो बार उन्हें अर्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेना का मौका मिला। जिसमें उन्होंने देश का शानदार प्रतिनिधित्व किया। 2019 में न्यू दिल्ली में आयोजित एमके क्लासिक ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड मेडल मिला।

काॅलेज की पढ़ाई कर रही है कनिष्का-

कनिष्का वर्तमान में कुमाऊं विवि में बीए द्वितीय वर्ष में अध्यननरत है, उन्होंने बताया कि  उन्होंने बताया कि उनके पिता इंदर कुमार भंडारी व्यवसायी है। जबकि माता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।