अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती

अल्मोड़ा: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को 131 वीं जयंती पर याद किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना में डॉ. अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शोषित, वंचित वर्ग को अधिकारों के लिए जागृत किया और समाज में नई सामाजिक चेतना पैदा की।

बाबा बांडेकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये

      गुरुवार को सुबह चौघानपाटा में कै. सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से बाबा बांडेकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जिसके बाद बाजार में रैली निकाली गई। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर समानता को लेकर काफी प्रतिबद्ध थे। उनका मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना किसी भी समाज की प्रथम और अंतिम नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। अगर समाज इस दायित्व का निर्वहन नहीं कर सके तो उसे बदल देना चाहिए।

ये लोग रहे मौजूद

विधायक मनोज तिवारी, समिति के अध्यक्ष महेश लाल, अधिवक्ता महेश चंद्र, लल्लू लाल, सचिन आर्या, संजय भाटिया, सरिता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अंबीराम, राजीव कर्नाटक, पारितोष जोशी, दीपांशु पांडे, सुरेंद्र लाल टम्टा, महेश चंद्र आर्या, दिनेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

आप पार्टी ने आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

अल्मोड़ा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का आहृवान किया। कहा कि आंबेडकर नई तकनीक के इस्तेमाल के पक्षधर थे। इस मौके पर जगमोहन फर्त्याल, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, अरुणोदय तिवारी, संदीप नयाल, नवीन आर्या, मुमताज समेत कई लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने संविधान निर्माता आंबेडकर के योगदान को याद किया

बाबा साहब भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर भाजपा नगर मंडल ने चौघानपाटा स्थित पार्क में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। देश के संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान व देश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उन्हें याद किया। यहां जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, धर्मवीर आर्या, पूनम पालीवाल, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, संजय साह, तुषारकांत साह, लीला बोरा, लता पांडे, बीना नयाल, चंद्रा जोशी, अजय वर्मा, रमेश मेर, कृष्ण बहादुर सिंह, नरेंद्र प्रसाद आगरी आदि मौजूद रहे।