उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से सहायक अध्यापक (LT) विशेष शिक्षा भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, जारी हुई संशोधित श्रेष्ठता सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एल.टी. (विशेष शिक्षा शिक्षक) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी एक जरूरी सूचना जारी की है।

जारी की यह सूची
जिसमें आयोग ने एक अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन का निस्तारण करते हुए संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आयोग द्वारा 12 सितंबर, 2025 को विज्ञापन संख्या-73 के माध्यम से विशेष शिक्षा शिक्षक के 128 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसकी लिखित परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के आधार पर अभिलेख सत्यापन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 23 मार्च, 2026 को जारी की गई थी।

लिया‌ यह निर्णय

​विज्ञप्ति के अनुसार, मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एक अभ्यर्थी द्वारा CTET/UTET अंकों के संबंध में आयोग के समक्ष अपना प्रत्यावेदन (Objection) प्रस्तुत किया गया था। आयोग ने इस दावे की गहन जांच की और प्रत्यावेदन का निस्तारण करते हुए अब उस अभ्यर्थी की संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।

देखें वेबसाइट
​आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि संशोधित सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण चेक कर सकते हैं।