उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल के लिए आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2024 का मुख्य परिणाम जारी कर दिया है।
देखें वेबसाइट
जिस पर आयोग द्वारा सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीती 31 जनवरी, 2026 को आयोजित हुई मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
देखें अगले चरण का शेड्यूल
मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। जिसमें कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा और अभिलेख सत्यापन 04 जून, 2026 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय, हरिद्वार में होगा।