उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) परीक्षा-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें अपने आवेदन पत्र में सुधार (Edit/Correction) करने का एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन एडिट विंडो कल 15 अप्रैल, 2026 को खुलेगी। जिसकी अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2026 (रात 11:59:59 बजे तक) रहेगी।