उत्तराखंड: UKPSC ने समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा का जारी किया परिणाम इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और टाइपिंग टेस्ट

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल के अंतर्गत ‘समीक्षा अधिकारी (RO)’ और ‘सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)’ परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

परीक्षा परिणाम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, लिखित परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
बीती 31 जनवरी, 2026 को मुख्य (लिखित) परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें कुल 14 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।  कुल 15 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है। अभिलेख सत्यापन 04 जून, 2026 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के कार्यालय में किया जाएगा। टंकण परीक्षा (ARO हेतु) कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट भी 04 जून, 2026 को ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।