अल्मोड़ा: कोसी पंपिंग योजना का होगा जीर्णोद्धार, लगेगी इतने करोड़ की धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में  सबसे बड़ी कोसी पंपिंग योजना का जीर्णोद्धार होगा। इससे 17.85 एमएलडी पानी नगर में पहुंचेगा।

जल निगम और जायका के बीच हुआ एमओयू, डीपीआर तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2056 की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए जायका परियोजना के तहत यह काम किया जाएगा। इसके लिए जल निगम 97.67 करोड़ रुपये से कोसी पंपिंग योजना का जीर्णोद्धार करेगा। हर वार्ड को नई योजना से कनेक्ट किया जाएगा। बताया है कि जल निगम के मुताबिक योजना के तहत नगर के हीरा डुंगरी, पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, चर्च के पास नए टैंक बनेंगे। वहीं कोसी में भी नए टैंक का निर्माण होगा, इसके जरिये नगर के टैंकों में जलापूर्ति होगी।

कहीं यह बात

इस संबंध में संजीव वर्मा, ईई, जल निगम, अल्मोड़ा ने बताया कि जायका परियोजना के तहत कोसी पंपिंग योजना का जीर्णोद्धार होगा। डीपीआर तैयार कर सर्वे कर लिया गया है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद अधिक पानी नगर में पहुंचेगा।