अल्मोड़ा: कोरोना का संक्रमण दिन – प्रतिदिन जिले में बढ़ते जा रहा है । आज जिले में 119 नए मामले सामने आये है । अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 546 हो गयी है ।
यहां आये इतने नये मामले
आज हवालबाग ब्लॉक में कोरोना के 6 नए मामले और भैंसियाछाना 5, ताड़ीखेत 26, द्वाराहाट 13, धौलादेवी 33, चौखुटिया 19, सल्ट 1, भिकियासैंण 9, देघाट 2, रानीखेत 5 मामले सामने आये है ।