अल्मोड़ा: कुमाऊँ महोत्सव की धूम, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों ने बांधा समां


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव जारी है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोक गायक भी रंग जमा रहें हैं। श्रीराम सांस्कृतिक संस्था की ओर से अल्मोड़ा सिमकनी खेल मैदान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

लोक गायिका के नाम रही स्टार नाइट

जिस पर कुमाऊं महोत्सव में कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरूण वर्मा और विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने दीप जलाकर किया। बीते कल‌ सोमवार रात प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने कुमाउनी-गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
 
रहे मौजूद

यहां समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, गोकुल मेहता, निर्मल रावत, विपुल कार्की, जगदीश तिवारी, वैभव पांडे, चेतन पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।