अल्मोड़ा: नगर के यातायात व्यवस्था पर कैमरे से रखी जाएगी नजर, वाहन स्वामियों को दी जाएगी चेतावनी


अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में अब यातायात व्यवस्था पीए सिस्टम से कंट्रोल की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी की मरम्मत आदि कार्य किए जाएंगे। उसके  बाद सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े करने वालों को पीए सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूप से ही चेतावनी और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। 

अब इन तीनों स्थानों पर सीसीटीवी मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा

अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड, शिखर तिराहा और धारानौला में पालिका ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। ये पीएस सिस्टम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं।  इन स्थानों पर अक्क्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ तकनीकी खामियां आ चुकी हैं। कुछ कैमरों के एंगल सही नहीं हैं। इसी को देखते हुए अब इन तीनों स्थानों पर सीसीटीवी मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। उसके बाद मौके पर पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं होने पर कंट्रोल रूम से ही अधिकारी यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

पीए सिस्टम के जरिए दिए जाएंगे जरूरी दिशा निर्देश

जरूरत पड़ने पर पीए सिस्टम के जरिए संबंधित वाहनों स्वामियों को जरूरी दिशा निर्देश और चेतावनी भी दी जाएगी। आज से आठ बजे तक ही वन वे सिस्टम लागू किया गया है।