द्वाराहाट नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पानी को हाहाकार मचा है। सप्ताह भर से पेयजल आपूर्ति नही होने से लोग परेशान है। अब उपभोक्ताओं ने 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति सूचारू नही होने पर जल संस्थान दफ्तर घेराव करने की चेतावनी दी है।
उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश
आरोप लगाया कि सप्ताह भर से पानी नही आ रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी फोन तक रिसीव नही कर रहे है। जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
क्षेत्रीय निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि पहले से ही 3 दिन में नगर में पेयजल आपूर्ति होती थी, जो कि नाकाफी थी। लेकिन अब सात दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारी फोन उठाने को तैयार नहीं हैं। वहीं भरत लाल साह ने कहा कि ऐसी स्थिति पूर्व में भी कई बार हो चुकी है। विभागीय अधिकारी हमेशा मोटर फूकने की बात कहते हैं। कर्मचारियों की लापरवाही ही मोटर भी फूंक दी है और समस्या भी आती है।
आंदोलन के लिए बाध्य
कहा कि द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र सहित कौला, भुमकिया, बमनपुरी, घगलोड़ी, गवाड़, पूजाखेत, कोटिला आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। लोगों की शिकायत को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।