April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा:सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालय दिवस एवं सतत विकास विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के समाजशास्त्र विभाग में आज हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालय दिवस एवं सतत विकास विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिमालय के सतत विकास की चिंता करनी है तो इसके लिए स्थानीय संसाधनों पर फोकस करना जरूरी है

व्याख्यान की अध्यक्षता विभाग की विभागाध्यक्षा एवं परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० इला साह ने की। उन्होंने हिमालय एवं सत्तत विकास विषय मे अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अगर हिमालय के सतत विकास की चिंता करनी है तो इसके लिए स्थानीय संसाधनों पर फोकस करना जरूरी है। इसके लिए ऐसा रास्ता अपनाना होगा जिसमें स्थानीय संसाधनों के उपयोग से आजीविका तो चले ही इनका संरक्षण भी हो।

प्रजेंटेशन के माध्यम से परिसर के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को जागरूक किया

इस दौरान विभाग के शोधार्थी इन्द्र पन्त ने हिमालय एवं सतत विकास में अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इन्द्र ने हिमालय के लिए सतत विकास से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर प्रजेंटेशन के माध्यम से परिसर के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस दौरान अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० निर्मला पन्त सहित ड़ॉ शैली, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ कुसुमलता आर्य, डॉ योगेश मैनाली, डॉ आस्था नेगी , भानु प्रताप सिंह, डॉ प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।