अल्मोड़ा: घर में घुसा सांप, मचा हड़कंप

आज यहां घर में सांप घुसने से हड़कंप मच गया । घर में सांप घुसने की सूचना लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )को दी गई जिसके बाद सभासद द्वारा सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान जंगलों पर छोड़ दिया गया ।

घर में घुसा  कोबरा

आज कर्नाटक खोला में हरीश चंद्र हरबोला के मकान में एक काला रंग का कोबरा घुस गया जो कि काफी खतरनाक प्रजाति का सांप है । जिसकी सूचना उनके द्वारा लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )को दी गई अमित साह (मोनू)द्वारा सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान जंगलों पर छोड़ दिया गया ।

सांप को पकड़ने वालो में मौजूद रहे

सांप को पकड़ने वालो में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )के साथ सुनील कर्नाटक,भावेश पांडे, कमल पालीवाल आदि स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।