अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव है। जिसके दृष्टिगत पुलिस बल की सतर्कता जांचने एसएसपी देवेन्द्र पींचा बीते कल बुधवार को अल्मोड़ा बाजार भ्रमण पर निकले।
दिए यह निर्देश
जिस पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाना बाजार,कचहरी बाजार,लाला बाजार,नंदा देवी,एलआरसाह रोड,माल रोड शिखर तिराहा,टैक्सी स्टैण्ड केमू स्टेशन,चौघान पाटा आदि स्थानों पर भ्रमण किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा को संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिये पिकेट,पैदल गश्त,मोबाईल ड्यूटियां और बढ़ाने के निर्देश दिये गये।