उतराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने स्कूल के ऑडिटोरियम में इंटर स्कूल सांस्कृतिक डांस कंपटीशन का आयोजन कराया। जिसमें जूनियर वर्ग में 4 तथा सीनियर वर्ग में 5 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका वरीशा रिहान के द्वारा किया गया।
सीनियर वर्ग में जीजीआईसी ने व जूनियर वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान किया प्राप्त
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा एवं द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा ने अर्जित किया।सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान जीजीआईसी अल्मोड़ा, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर एवं तृतीय स्थान पाइनवुड पब्लिक स्कूल ने अर्जित किया।



कार्यक्रम में अतिथिगण रहे उपस्थित
🔹कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद मनोज जोशी, विशिष्ट अतिथि अरुण वर्मा अध्यक्ष होटल एसोसिएशन एवं सभासद दीपा साह एवं नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला रहे।
🔸निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार विभु कृष्णा, वरिष्ठ नृत्यांगना नीतू कनवाल एवं आकाशवाणी रेडियो जॉकी भास्कर साह थे।
उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ाने के लिए हम सभी को आना होगा आगे -ज्योत्सना सोहनलाल
विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल ने सभी को उत्तराखंड के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना होगा एवं आज के नए युग से मिलकर चलना होगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
विद्यालय के शिक्षक संदीप जोशी, विपुल कार्की, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे ।