अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा और शिक्षा संकाय एसएसजे विवि के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आज होगा उद्घाटन

स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सभा के पश्चात् मातृभूमि भारत लौटने के उपरांत अल्मोड़ा आगमन (1897) एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा और शिक्षा संकाय (एसएसजे विवि) के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जिसका उद्घाटन महामहीम राज्यपाल  लेफ्टिनेंट (अवकाश प्राप्त)  गुरमीत सिंह के कर कमलों से किया जाना है। जिसमें देश विदेश के विभिन्न स्थानों जुड़े जाने माने शिक्षाविद और साधु- संत प्रतिभाग कर रहे हैं।