बीएससी स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदवाल की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने एसएसजे के प्रशासनिक भवन में 24 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने एसएसजे विवि और कुमाऊं विवि नैनीताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के धरना प्रदर्शन चलते विवि के प्रशासनिक अधिकारी भी घर नहीं जा पाये। छात्र-छात्राएं रात भर धरना प्रदर्शन डठे रहे। इधर शनिवार को मांग पूरी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
11 जुलाई को परीक्षा तिथि घोषित की थी
दरअसल, कुमाऊं विवि के अधीन बीएससी स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने 11 जुलाई को परीक्षा तिथि घोषित की थी। लेकिन छात्रों का कहना था कि अभी तक सेलेबस तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में किसी भी छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर तैयारियां नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते ही उनके सेमेस्टर छह माह पीछे चल रहा है। लेकिन विवि प्रशासन ने मनमाने तरीके से परीक्षा तिथि घोषित कर दी। छात्र-छात्राएं उनके भविष्य को ध्यान में रख परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
एक छात्र ने दी थी आत्मदाह की धमकी
धरना प्रदर्शन कर रहे एक छात्र नेता ने परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी तक दे डाली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसजे विवि प्रशासन ने शनिवार सुबह ही प्रशानिक भवन में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया। लेकिन इधर पुलिस बल तैनात देख छात्र-छात्राएं भंडक गये। पुलिस प्रशासन वापस जाओं और पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। हालांकि हंगामा बढ़ता देख पुलिस बल वापस चले गया। जिसके बाद छात्रों का भी आक्रोश ठंडा पड़ गया।






विवि प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों के बीच हुई तीखीं नोक झोंक
परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर बीते शनिवार को एसएसजे प्रशासनिक भवन में छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी तीखीं नोक-झोंक भी हुई। छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान कुछ छात्रों ने अधिकारियों पर छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
हंगामें के बीच एक छात्रा हुई बेहोश
बीते शनिवार को कुलपति प्रशासनिक भवन में परीक्षा तिथि में दबलाव की मांग को लेकर छात्रों के धरना-प्रदर्शन और हंगामे के बीच एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। इससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और विवि प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद छात्रा का स्वास्थ्य ठीक हो गया। बताया जा रहा है, छात्रा को पहले ही श्वास संबंधी बिमारी है, जिससे वह बेहोश हो गई।
45 दिन तक बढ़ाई गई परीक्षा तिथि
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मांग को मानते हुए कुमाऊं विवि की ओर से निर्धारित तिथि 11 जुलाई को परीक्षा स्थगित कर 45 दिनों के लिए का आगे बढ़ा दिया गया है। अब बीएससी षष्ठ्म सेमेस्टर की परीक्षा को 45 दिनों के बाद कराई जाएगी।
बीएससी षष्ठ्म सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से कराई जाएगी
प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट अधिष्ठाता प्रशासन, एसएसजे विवि अल्मोड़ा ने कहा कि एसएसजे विवि के अधीन बीएससी षष्ठ्म सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से कराई जाएगी। जबकि कुमाऊं विवि के अधीन अन्य महाविद्यालयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी।