3,029 total views, 2 views today
पहाड़ों में अब तेंदुए बेखौफ घूम रहे हैं। जिससे लोगों की जिदंगी मे खतरा बढ़ गया है। वही धौलछीना शेरा घाट के निकट रात के समय एक रेस्टोरेंट में एक तेंदुआ जाता दिखाई दिया। यह तेंदुआ अपने शिकार के लिए रात्रि में दबे पांव अंदर रेस्टोरेंट में घुस आया।
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ-
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में साफ दिखता है कि रात्रि के अंधेरे में एक तेंदुआ चुपके से रेस्टोरेंट के बरामदे में जाता है। जिसके बाद वह पालतू कुत्ते के रहने के स्थान तक पहुंचता है। तेंदुआ बेखौफ होकर रेस्टोरेंट में इधर-उधर घूम रहा है। तभी दूसरी मंजिल में रह रहे रेस्टोरेंट स्वामी बाहर आते हैं और जोर से दरवाजा का शोर करते हैं। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। रेस्टोरेंट्स स्वामी महेंद्र नेगी ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से रेस्टोरेंट्स के आसपास दिखाई दे रहा है। वह जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। जिससे आगे इंसानों के लिए भी तेंदुआ खतरा हो सकता है। जिस पर उन्होंने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
More Stories
उत्तराखंड: दो पक्षों के बीच हुए पथराव के चलते पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
मां सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन , सभी देवतागण के तेज से उत्पन्न हुआ रूप है अत्यंत दिव्य
UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, 01 अप्रैल से देना होगा यह शुल्क