अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
बारिश का कहर
जानकारी के अनुसार यहां बारिश से जिले के नाई ढौल के थपनिया तोक में एक मकान ध्वस्त हो गया जबकि मलबा आने से पांच ग्रामीण सड़कें बंद हैं। अतिवृष्टि में जिले के ताकुला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाई ढौल के थपनिया तोक निवासी बहादुर राम का मकान ध्वस्त हो गया है। बहादुर राम अपने परिवार के साथ पिछले दो सप्ताह से गांव में किसी अन्य के घर में शरण लिए हुए है। बीते 12 अगस्त को उनके घर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई थी। वहीं बीते कल शुक्रवार को उनका घर भर-भराकर गिर गया।
यह सड़कें बंद
जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक जिले में पांच ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं।
भाकुड़ा-तल्ली चनौली मोटर मार्ग
भिकियासैंण-थापला मोटर मार्ग
चकरगांव-घुघती मोटर मार्ग
बलमा-स्याल्दे मोटर मार्ग
कुकुरछीना-चरीनयाल मोटर मार्ग