अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध संस्थानों में इस बार एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जा रहे हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुला
जिसमें प्रवेश से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया एसएसजे विश्वविद्यालय की देखरेख में संपन्न की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 17 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद छात्रों को अपनी पसंद के संस्थानों को वरीयता क्रम में चुनना होगा। इसके लिए 19 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। वहीं वह छात्र जिन्होंने इस पाठ्यक्रम के लिए पहले ही आवेदन किया था, उन्हें भी संस्थानों की वरीयता तय करने के लिए अपनी प्रोफाइल अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी।