उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इसके लिए सीट आवंटन का आधिकारिक आदेश प्राप्त हो गया है। सीट आवंटन का आदेश मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसके साथ ही, ऋषिकेश एम्स के सैटेलाइट केंद्र को भी शीघ्र चालू करने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेशवासियों को घर के पास ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।