अल्मोड़ा: करबला-माल गांव सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण को मिली वित्तीय मंजूरी, जानें कितने करोड़ होंगे खर्च

अल्मोड़ा: क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए करबला से माल गांव तक 3.90 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

वित्तीय स्वीकृति

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत होने वाले इस निर्माण कार्य पर कुल ₹4.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संबंध में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से प्रतीक्षित थी। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में 26 सड़कों का निर्माण कराया गया था, और अब दूसरे चरण के तहत करबला से माल गांव तक सड़क सुधार के लिए यह बजट मंजूर किया गया है। सड़क के बनने और डामरीकरण होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में सुगमता मिलेगी और सीधा फायदा पहुंचेगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का औपचारिक शिलान्यास भी संपन्न हो चुका है।

रहें उपस्थित

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
​