अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ तैयारियां भी चल रही है। वहीं अल्मोड़ा में निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा देगा।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि जो मीडिया कर्मी अपने मतदान केंद्र से बाहर हैं या जो ड्यूटी के चलते मतदान करने में असमर्थ हैं। उनके लिए डाक से मतदान देने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं को फार्म 12 डी भरना होगा और फिर जमा करना होगा। जिसके बाद जांच के बाद उन्हें डाक से मतदान की अनुमति मिलेगी।