अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में पत्रिका ‘स्मृति’ का हुआ विमोचन, मेधावियों को मिली स्कॉलरशिप

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यालय की पत्रिका ‘स्मृति’ का विमोचन एवं शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुन्दर सिंह दरियाल, विशिष्ट अतिथि इंदौर के वरिष्ठ करियर काउंसलर जसवंत सिंह बिष्ट और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से पत्रिका ‘ स्मृति’ का विमोचन किया l इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सुन्दर सिंह दरियाल ने विद्यालय की इस पहल का स्वागत किया एवं पत्रिका को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया।करियर काउंसलर जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जीवन कौशलों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि परिश्रम एवं अनुशासन से कोई भी विद्यार्थी जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि जसवंत सिंह बिष्ट द्वारा दी जा रही धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष तीन तीन ऑलराउंडर विद्यार्थियों को ₹1100 की नगद धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाती है एवं पांच अन्य विद्यार्थियों को ₹500 की धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं की पहचान करना एवं उनको प्रोत्साहित करना है। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या अतिथियों के सम्मुख रखी।

रहें उपस्थित

इस वर्ष तरुण कनवाल, खुशी बिष्ट, रोहित प्रसाद प्रत्येक को 1100 रुपये की छात्रवृत्ति एवं ट्रॉफी तथा साक्षी बिष्ट, प्राची भट्ट आकांक्षा आर्या ,गीता मेहता और हिमांशी जोशी प्रत्येक को ₹500 की छात्रवृत्ति एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी , मधन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी,प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगडवाल,योगिता तिवारी, राकेश कुमार, तृप्ति बोरा, रेखा आर्या आदि उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे एवं डॉ निर्मल कुमार पंत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।