अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ठेकेदारों पर लगा इतने हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2026 को प्रातःकाल  थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र व प्रभारी चौकी मोरनौला एवं प्रभारी चौकी जैंती पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में व्यापक सत्यापन कार्यवाही करते हुए लगभग 45 बाहरी व्यक्तियों एवं मकान मालिकों को चेक किया गया। इस दौरान 04 ठेकेदारों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने का मामला प्रकाश में आया, जिस पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक के विरुद्ध ₹5,000/- के चालान कुल ₹20,000/- का चालान किया गया।